Right click disabled

Saturday 12 December 2015

इस दिशा में घड़ी लगाने से होता है भारी नुकसान



फेंगशुई में दक्षिण दीवार पर घड़ी शुभ नहीं मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि घर की यह दिशा नकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न करती है। यदि इस दिशा में घड़ी लगाते हैं तो बार-बार ध्यान दक्षिण दिशा की ओर जाएगा, जिसके फलस्वरूप हम बार-बार नकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण करते जाएंगे। इसके साथ ही ये दिशा ठहराव की है। फेंग शुई का मानना है कि इस दिशा में घड़ी को लगाना व्यक्ति के प्रगति के मार्ग में ठहराव लाने के बराबर है। यह घर में मौजूद सदस्यों के कॅरियर पर बुरा प्रभाव करता है।

दक्षिण दिशा में बनी हुई दीवार के अलावा घर के दरवाजे पर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। फेंगशुई विज्ञान के अनुसार घर के मुख्य द्वार या दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाना अशुभ है। ऐसा करने से घर-परिवार में तनाव बढ़ता है। कहते हैं कि इससे घर से बाहर आते-जाते समय आसपास की ऊर्जा प्रभावित हो सकती है।

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर की दक्षिणी दीवार पर कभी भी घड़ी नहीं लगाना चाहिए  क्योंकि वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा यम की दिशा है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा घर के मुखिया के लिए होती है। यदि आप इस दिशा में बनाई हुई दीवार पर कुछ लगाना चाहते हैं तो अपने घर में मुखिया की तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करना शुभ माना जाता है और इससे घर के मुखिया का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि घड़ी लगाने के लिए कौन सी दिशा सही है। तो वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें घड़ी को घर की पूर्वी, पश्चिमी तथा उत्तरी दिशा में स्थित दीवार पर लगाना चाहिए। यह दिशाएं हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती हैं।

No comments:

Post a Comment